ज्ञानपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 04:49 PM (IST)

ज्ञानपुर विधानसभा संख्या-393 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

भदोही जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 392 है ज्ञानपुर। वर्ष 2012 के आकड़ो के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 20 हजार 964 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 79 हजार 228 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 721 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार ने ही जीत दर्ज की है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल हो सकती है। क्योंकि पार्टी में दो फाड़ हो चुके हैं। जिससे जनता के बीच नकारात्मक संदेश गया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी अपनी साख बचा पाती है या फिर किसी अन्य दल का कब्जा होगा।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले  विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विजय कुमार ने बहुजन समाज पार्टी के दिनेश कुमार सिंह को हराया था। पीएसएसपी के प्रेमचंद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के राकेश कुमार को सिर्फ 03.61 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विजय कुमार ने बहुजन समाज पार्टी के दिनेश कुमार को हरा जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के गोरखनाथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राम रुप को सिर्फ 02.67 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के गोरखनाथ को हराया था। बहुजन समाज पार्टी के राम रुप तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के प्रलाद दास गुप्ता चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें