हरगांव विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 09:35 PM (IST)

हरगांव विधानसभा संख्या-147
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सीतापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 147 है हरगांव। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या है 2 लाख 76 हजार 435 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 467 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 26 हजार 960 है। सीट पर अर्से से बीएसपी का कब्जा रहा है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में तीनों बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को ही जीत मिली है। बीएसपी के विरुद्ध मुख्य टक्कर समाजवादी पार्टी की रहती है। लेकिन इस बार चुनाव में समाजवादी पार्टी कमजोर हो रही है। साफ है बीएसपी को इसका फायदा भी मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन सी पार्टी बाजी मारती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के रामहेत भारती ने समाजवादी पार्टी के आर पी चौधरी को मात दी थी। कांग्रेस के मंजरी राही तीसरे स्थान पर रहे थे। चौथे स्थान पर बीजेपी की किरन बाला चौधरी रही थीं।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के रामहेत भारती ने समाजवादी पार्टी के रमेश राही को हराया था। बीजेपी के राजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस के कमल किशोर चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के रामहेत भारती ने बीजेपी के दौलतराम को हराया था। समाजवादी पार्टी के रामशंकर भार्गव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के छोटेलाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें