हरैया विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 01:55 PM (IST)

हरैया विधानसभा संख्या- 307
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बस्ती जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 275 है अयोध्या। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 30 हजार 223 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 549 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 54 हजार 674 है। इस सीट पर हुए पिछले दो विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के राजकिशोर सिंह ने अपना परचम लहराया था। जबकि 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने जीत हासिल की थी। फिलहाल इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार पार्टी के लिए चुनौती कठिन है। क्योंकि चुनाव से पहले पार्टी दो हिस्सों में तख्सीम हो चुकी है। जिसका सीधा फायदा अन्य दल उठाने में लगे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राजकिशोर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी की ममता पांडेय को हराकर अपना परचम लहराया था। कांग्रेस के अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी की अनुराधा चौधरी को सिर्फ 05.47 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राजकिशोर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के अनिल सिंह को शिकस्त दी। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के त्रयंबक सिंह रहे।जबकि कांग्रेस के विरेंद्र प्रताप पांडेय को सिर्फ 02.68 फीसदी मतों के सथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा।
               

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राजकिशोर सिंह ने समाजवादी पार्टी के त्रयंबक नाथ को हराकर जीत हासिल की ।भारतीय जनता पार्टी के विनोद पांडेय तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के विरेंद्र प्रताप नारायण चौथे स्थान पर रहे थे।
                  
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें