जगदीशपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 06:07 AM (IST)

जगदीशपुर विधानसभा संख्या- 184
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अमेठी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 184 है जगदीशपुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 21 हजार 645 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 72 हजार 58 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 49 हजार 587 है। सीट पर अर्से से कांग्रेस का कब्जा रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिली। देखना होगा कि इस बार कांग्रेस के लिए इस सीट पर कितनी संभावनाएं रहती हैं। क्योंकि अब हालात कांग्रेस के लिए उतने माकूल नहीं हैं। फिलहाल सभी दलों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। अब देखना यही होगा कि जनता किस पार्टी पर विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राधेश्याम ने समाजवादी पार्टी के विजय कुमार को मात दी थी। बीएसपी के श्रीराम क्रांतिकारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के राम लखन चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस क राम सेवक ने बीएसपी के श्री राम को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के विजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के राजेंद्र कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के राम सेवक ने समाजवादी पार्टी के नंदलाल को हराया था। बीजेपी के राम लखन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के रामदेव सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।