जहानाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 11:50 AM (IST)

जहानाबाद विधानसभा संख्या- 238
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फतेहपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 238 है जहानाबाद। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 83 हजार 309 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 58 हजार 537 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 24 हजार 771 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार पार्टी के लिए सीट पर संभावनाएं प्रबल नहीं हैं। क्योंकि चुनाव के ठीक पहले पार्टी में दो फाड़ हुए। पार्टी की कमान अखिलेश यादव को भले ही मिल गई है। लेकिन इस बार जनता में नकारात्मक संदेश गया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किसका बोलबाला रहता है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मदन गोपाल वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के समीर त्रिवेदी को हराया था। आरएलएम के आदित्य पांडेय तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की वंदना राकेश शुक्ला चौथे स्थान पर रही थीं।
                

उम्मीदवार का नाम     पार्टी            नतीजे                प्राप्त वोट    वोट प्रतिशत
मदन गोपाल वर्मा        सपा        जीते            78920    44.41
समीर त्रिवेदी            बीएसपी    दूसरे स्थान पर    42709    24.03
आदित्य पांडेय        आरएलएम    तीसरे स्थान पर     28591    16.09
वंदना राकेश शुक्ला        कांग्रेस        चौथे स्थान पर     11746    06.61

(C)
जहानाबाद विधानसभा संख्या-238
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के आदित्य पांडेय ने समाजवादी पार्टी के मदन गोपाल वर्मा को मात दी थी। कांग्रेस के सैयद कासिम हसन तीसरे स्थान पर रहे थे। बीजेपी के जय कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मदन गोपाल वर्मा ने एलजेएनएसपी के सैयद कासिम हसन को हराया था। बीएसपी के आदित्य कुमार पांडेय तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के जय कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें