जलालाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 09:46 PM (IST)

जलालाबाद विधानसभा संख्या-132
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 132 है जलालाबाद। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 14 हजार 17 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 71 हजार 135 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 30 हजार 279 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी को जीत मिली। इस बार भी बहुजन समाज पार्टी की संभावनाएं प्रबल हैं क्योंकि मुख्य विपक्षी दल अंतर्कलह से जूझ रहा है। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी के लिए सबसे फायदेमंद यही रहेगा कि सपा की कलह कुछ दिन और चलती रहे। हालांकि दावेदारी सभी पार्टियों ने पेश करनी शुरु कर दी है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के नीरज कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के शरदवीर सिंह को हराया था। कांग्रेस के अनिल कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार वकार खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के नीरज कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के राममूर्ति सिंह वर्मा को हराया था। कांग्रेस के शरदवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के वीरेंद्र पाल सिंह यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में सपा के शरदवीर सिंह ने बीएसपी के कृष्णपाल सिंह को हराया था। बीजेपी के संजय कुमार पाठक तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अनिल कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें