जलालपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नज़र

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 05:09 PM (IST)

जलालपुर विधानसभा संख्या-280
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अंबेडकरनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 280 है जलालपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 45 हजार 001 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 86 हजार 158 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 58 हजार 837 है। इस सीट पर 2012 में हुए पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी। जबकि उससे पहले हुए चुनाव में बीएसपी ने अपना परचम लहराया था।लेकिन दोनों बार जीतने वाले  उम्मीदवार एक ही थे शेर बहादुर। इस बार सीट पर कौन कब्जा जमाएगा। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने इस सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता की अदालत में किस पार्टी का नुमांइदा चुना जाता है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के शेर बहादुर ने बीएसपी के रितेश पांडेय को हराया था। एसबीएसपी के भीम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के अरुण को सिर्फ 06.06 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर सुंतष्ट करना पड़ा था।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनावों में बीएसपी के शेर बहादुर ने सपा के राकेश पांडेय को हरा कर अपना परचम लहराया था। वहीं कांग्रेस के सुभाष राय 06.66 फीसदी मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के शंतजय वर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा में सपा के राकेश पांडेय ने 34.15 फीसदी मत पाकर बीएसपी के कुमार हयात को हराया था। वहीं बीजेपी के शेर बहादुर 28.34 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के जीवित राम निषाद को चौथे स्थान पर सुंतष्ट करना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें