जसराना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 11:44 PM (IST)

जसराना विधानसभा संख्या-96
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फिरोजाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 96 है जसराना। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 57 हजार 91 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 461 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 325 है। इस विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का वर्चस्व है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। जबकि एक बार निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली। साल 2007 के विधानसभा चुनाव में जब निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली थी, तब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को दूसरे नंबर पर सर्वाधिक मत प्राप्त हुए थे। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर मुश्किल होगी क्योंकि पार्टी में जारी अंतर्कलह से लोग आजिज आ चुके हैं।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के रामवीर सिंह ने बीएसपी के रामगोपाल को हराया था। बीजेपी की अनीता देवी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि जेएकेपी के सत्यपाल सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
              
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रामप्रकाश यादव को जीत मिली थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए रामवीर सिंह को हराया था। बीएसपी के सत्यप्रकाश यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर आरटीकेपी के रामगोपाल लोढ़ी रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के रामवीर सिंह ने आरटीकेपी के नरेश प्रसाद को हराया था। बीएसपी के श्यामपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के कुंवर पाल सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें