जौनपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 05:32 PM (IST)

जौनपुर विधानसभा चुनाव संख्या-366
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
 
जौनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 366 है जौनपुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 63 हजार 742 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 99 हजार 286 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 441 है। इस सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हर बार अलग पार्टी के प्रत्याशी जीत मिली है। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। इस बार भी सीट पर सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता की अदालत में कौन खरा उतरता है। अभी सिर्फ जीत को लेकर कयास ही लगाए जा सकते हैं। असली फैसला तो चुनाव के नतीजों यानि कि 11 मार्च को ही आएगा।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नदीन जावेद ने बहुजन समाज पार्टी के तेजबहादुर मौर्य को हरा जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के जावेद अंसारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र प्रताप को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के जावेद अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी के तेज बहादुर मौर्य को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे में लाल चंद्र यादव को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र प्रताप ने समाजवादी पार्टी के जावेद अहमद को हराया। बहुजन समाज पार्टी के दिनेश टंडन तीसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार तिलकधारी निषाद को मात्र 02.90 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                   
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें