कैसरगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 11:51 AM (IST)

कैसरगंज विधानसभा संख्या-288
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बहराइच जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 288 है कैसरगंज। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 23 हजार 269 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 79 हजार 933 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 336 है।इस सीट पर पिछले चुनाव में बीजेपी ने बादशाहत कायम की थी। लेकिन उससे पहले हुए चुनाव में बीएसपी ने मैदान मारा था।इस बार इस सीट पर कौन बाजी मारता है यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर- 
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुक्त बिहारी ने सपा के रामतेज यादव को हराकर कैसरगंज सीट पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं बीएसपी के खालिद खान 37528 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय युनूस सलीम 11.14 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर सुतंष्ट करना पड़ा था।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

15वीं विधानसभा चुनाव में बीएसपी के गुलाम मोहम्मद खान ने सपा के रामतेज यादव को हराकर अपना परचम लहराया था। बीजेपी के मुकुट बिहारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरएलडी के अतुल कुमार सिर्फ 12.05 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुकुट बिहारी ने 33.27 फीसदी मतों के साथ जीत हासिल की थी। मुकुट बिहारी ने बीएसपी के गुलाम मोहम्मद को हराकर अपना परचम लहराया था। वहीं सपा के रामतेज तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के आलम सरहदी 10515 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें