कल्याणपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 06:12 PM (IST)

कल्याणपुर विधानसभा संख्या- 211
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कानपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 211 है कल्याणपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 2 हजार 717 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 65 हजार 871 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 840 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारो को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार इस दावेदारी को बरकरार रख पाना एक बड़ी चुनौती है। फिलहाल सीट पर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना होगा कि इस बार सीट पर कौन सी पार्टी बाजी मारती है।
               

 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के सतीश कुमार निगम ने बीजेपी की प्रेमलता कटियार को हराया था। तीसरे स्थान पर बीएसपी की निर्मला तिवारी रही थीं। जबकि कांग्रेस के देव प्रसाद तिवारी चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी की प्रेमलता कटियार ने बीएसपी की निर्मला तिवारी को हराया था। समाजवादी पार्टी के सतीश कुमार निगम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस क आलोक मिश्रा चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीजेपी की प्रेमलता कटियार वे कांग्रेस के आलोक मिश्रा को हराया था। बीएसपी की रश्मि पाठक तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि समाजवादी पार्टी के अमित कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें