कटरा बाजार विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 10:24 AM (IST)

कटरा बाजार विधानसभा संख्या-297
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गोंडा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 297 है कटरा बाजार है। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 21 हजार 856 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 131 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 717 है।  सीट पर हुए पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सफलता हासिल की थी। जबकि उससे पहले हुए दो विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बवन सिंह ने बीएसपी के मसूद आलम को हराया था। समाजवादी के बैजनाथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की दीप नारायण को सिर्फ 03.37 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बैजनाथ दूबे ने बीजेपी के बवन सिंह को मात दी थी। बीएसपी के विवेक पांडे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अच्छन को चौथे स्थान पर सुतंष्ट रहना पड़ा था।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बैजनाथ दूबे ने भारतीय जनता पार्टी के बवन सिंह को हराकर अपना कब्जा किया था। बीएसपी के महेश नारायण तिवारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की ओंकार भारती बाबे को मात्र 03.84 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर सुतंष्ट करना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें