खेरागढ़ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 11:06 PM (IST)

खेरागढ़ विधानसभा संख्या-92
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आगरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 92 है खेरागढ़। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 95 हजार 677 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 627 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 27 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तो जीत मिली। इस बार जनता किस पार्टी की तरफ करवट लेती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है, और अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-ॉ
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के भगवान सिंह कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की रानी पक्षलिका सिंह को हराया था। रालोद के उमेश चंद सेंथिया तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के अमर सिंह परमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के भगवान सिंह कुशवाहा ने बीजेपी के केशव प्रसाद दीक्षित को हराया था। आरएलडी के अमर सिंह परमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के रामेंद्र सिंह परमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के रमेश कांत लवानियां ने जीत हासिल किए थे। बीएसपी के अमर सिंह परमार को उन्होंने हराया था। समाजवादी पार्टी के मंडलेश्वर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीकेडी के रामेंद्र सिंह रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें