कोरांव विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 12:06 PM (IST)

कोरांव विधानसभा संख्या- 265
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 265 है कोरांव। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 755 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 57 हजार 488 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 35 हजार 253 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। बीएसपी के राजबाली जैसल ने सीपीएम के रामकृपाल को शिकस्त दी थी। इस बार भी सीट पर बहुजन समाज पार्टी की संभावनाएं प्रबल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का बोलबाला रहता है। फिलहाल सीट पर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के राजबाली जैसल ने सीपीएम को रामकृपाल को हराया था। बीजेपी के तुलसी दास तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के दीपांशू चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें