कुर्सी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 12:14 PM (IST)

कुर्सी विधानसभा संख्या- 266
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बाराबंकी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 266 है कुर्सी। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 47 हजार 743 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 88 हजार 605 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 59 हजार 138 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं है। क्योंकि जिस प्रकार पार्टी में पिछले कुछ पखवाड़ों में घटनाक्रम देखा गया, वह साफ दर्शाता है कि समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव से पहले बहुत मुश्किलें होने वाली हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्षेत्र की जनता किस पार्टी पर विश्वास जताती है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के फरीद महफूज किदवई ने बीएसपी की कुमारी मीता गौतम को मात दी थी। बीजेपी की राजलक्ष्मी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि पीइसीपी के मनोज कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें