लहरपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 09:45 PM (IST)

लहरपुर विधानसभा संख्या-148
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सीतापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 148 है लहरपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 94 हजार 892 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 519 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 364 है। पिछले तीन विधानसभा चुनाव में दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार सीट पर बीएसपी की प्रबल संभावनाएं हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का कब्जा होता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है, और चुनावी रणभूमि में अपने-अपने पासे फेंकने शुरु कर दिए हैं।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के जसमीर अंसारी ने कांग्रेस के अनिल कुमार वर्मा को हराया था। समाजवादी पार्टी के जहीर अब्बास तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के प्रमोद कुमार वर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के जसमीर अंसारी ने समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार वर्मा को हराया था। कांग्रेस के हाजी जलीस अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के रामबख्श चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार वर्मा ने बीएसपी के हाजी जलीस अहमद को शिकस्त दी थी। बीजेपी के प्रमोद कुमार वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के बुनियाद हुसैन अंसारी रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें