लालगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 01:23 PM (IST)

लालगंज विधानसभा संख्या- 351
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आजमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 351 है लालगंज। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 3 लाख 55 हजार 553 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 499 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 015 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को दो बार जीत मिली। जबकि एक बार सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है।लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए डगर मुश्किल हो सकती है। क्योंकि पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी से जनता में नकारात्मक संदेश गया है। समाजवादी पार्टी के खराब माहौल का फायदा सीधे तौर पर अन्य दलों को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किस पार्टी पर विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बेचई को बहुजन समाज पार्टी के हीरालाल गौतम को हराया था। भारतीय जनता पार्टी की ज्ञानमती तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि कांग्रेस के बलिहारी बाबू सिर्फ 07.66 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के सुखदेव राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र को हरा सफलता हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के भूपेंद्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के ब्रीजेंद्र को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के सुखदेव राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र सिंह को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के बृजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रविंद्र राय को सिर्फ 03.63 फीसदी वोटों के चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें