ललितपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 03:36 PM (IST)

ललितपुर विधानसभा संख्या- 226
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

ललितपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 226 है ललितपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 90 हजार 258 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 7 हजार 402 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 82 हजार 856 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है। इस बार भी सीट पर बहुजन समाज पार्टी की संभावनाएं प्रबल हैं। क्योंकि मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी की हालत चुनाव से पहले पतली नजर आ रही है। लिहाजा इसका सीधा फायदा बहुजन समाज पार्टी समेत अन्य दलों को मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का बोलबाला रहता है।
               

 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के रमेश प्रसाद कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के चंद्र भूषण को हराया था। जबकि बीजेपी के रामरतन तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह बुंदेला चौथ स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के नाथू राम ने समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र सिंह बुंदेला को हराया था। बीजेपी के अरविंद जैन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के जगदीश सिंह लोधी चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह बुंदेला ने समाजवादी पार्टी के तिलक सिंह को हराया था। तीसरे स्थान पर बीएसपी के रमेश खटीक रहे थे। जबकि बीजेपी के रामकुमार तिवारी चौथे स्थान पर रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें