लम्भुआ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 06:56 AM (IST)

लम्भुआ विधानसभा संख्या- 190
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सुल्तानपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 190 है लम्भुआ। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 2 हजार 57 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 61 हजार 613 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 439 है। सूट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए स्थितियां मुश्किल भरी हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी के भीतर खेमेबाजी ने उनके लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर जनता किस पार्टी के उम्मीदवार पर विश्वास जताती है। फिलहाल दावेदारी तो सभी ने पेश करनी शुरु कर दी है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के संतोष पांडेय ने बीएसपी के विनोद सिंह को हराया था। कांग्रेस के रामशिरोमणि वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के जय सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।