लखनऊ पश्चिम विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 03:21 PM (IST)

लखनऊ पश्चिम विधानसभा संख्या-171
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 171 है लखनऊ पश्चिम। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 40 हजार 251 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 85 हजार 147 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 86 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि दो बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। जिसे बरकरार रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। सीट पर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का नुमाइंदा जीत हासिल करता है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रेहान ने बीजेपी के सुरेश कुमार श्रीवास्तव को हराया था। कांग्रेस के श्याम किशोर शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के डॉ श्याद साहिद हुसैन चौथे स्थान पर रहे थे। 
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के लालजी टंडन ने समाजवादी पार्टी के बुक्कल नवाब को हराया था। बीएसपी के डॉ नीरज बोरा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के सुशील दुबे चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के लालजी टंडन ने समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र भाटिया को हराया था। बीएसपी के इंतिजार आबिदी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के फरीद असलम रिजवी चौथे स्थान पर रहे थे। 
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।