लखनऊ पूर्व विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 04:00 PM (IST)

लखनऊ पूर्व विधानसभा संख्या-173
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 173 है लखनऊ पूर्व। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 56 हजार 340 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 777 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 557 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बीजेपी के प्रत्याशियों को ही जीत मिली है। कमोबेश सीट पर बीजेपी का वर्चस्व लंबे अर्से है। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी का सीट पर करिश्मा रहेगा। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना होगा कि इस बार जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताती है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के कलराज मिश्रा ने समाजवादी पार्टी की जूही सिंह को हराया था। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के रमेश श्रीवास्तव रहे थे। बीएसपी के कैप्टन के.सी. त्रिपाठी चौथे स्थान पर रहे थे। 
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के विद्यासागर गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के फकीर सिद्दीकी को हराया था। तीसरे स्थान पर बीएसपी के गोपाल नरायण मिश्रा रहे थे। कांग्रेस के सुधीर एस हलवासिया चौथे स्थान पर रहे थे। 
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के विद्यासागर गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा को मात दी थी। कांग्रेस के कुश भार्गव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अमित पूरी चौथे स्थान पर रहे थे। 
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें