माधौगढ़ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 01:21 PM (IST)

माधौगढ़ विधानसभा संख्या- 219
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

जालौन जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 219 है माधौगढ़। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 7 हजार 862 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 26 हजार 836 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 81 हजार 25 है। सीट पर अर्से से बहुजन समाज पार्टी का कब्जा रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को ही जीत मिली है। इस बार भी बसपा के लिए सीट पर राह आसान हो सकती, क्योकि मुख्य विपक्षी पार्टी कमजोर पड़ चुकी है। इस बार चुनाव में क्या होगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने इस सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर दी है। देखना होगा कि कौन सी पार्टी इस सीट पर बाजी मारती है।
               

 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव
2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के संतराम ने समाजवादी पार्टी के केशवेंद्र सिंह को हराया था। बीजेपी के संतराम सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के विनोद चतुर्वेदी चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के हरीओम ने बीजेपी के संतराम सिंह को हराया था। समाजवादी पार्टी के मूल सरन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि जेएम के बृजेंद्र प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बीजेपी के संतराम सिंह को पराजित किया था। समाजवादी पार्टी के शिवराम कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रविंद्र सिहं मुन्ना चौथे स्थान पर रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें