महसी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 11:09 AM (IST)

 महसी विधानसभा संख्या-285
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

बहराइच जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 285 है महसी। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 61 हजार 811 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 311 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 19 हजार 500 है। महसी सीट 2008 में अस्तित्व में आयी। जिसके बाद 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीएसपी ने कब्जा जमाया था। लेकिन देखना यह होगा कि क्या इस बीएसपी अपने कब्जे को बरकरार रख पाती है या नहीं। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी शुरु कर दी है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में महसी सीट पर बीएसपी के कृष्णा कुमार ओझा ने बीजेपी के सुरेश्वर सिंह को हराकर अपना परचम लहराया था। वहीं सपा के राजेश तिवारी 37142 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस देवेश सिंह को चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें