महोबा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 04:24 PM (IST)

महोबा विधानसभा संख्या- 230
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

महोबा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 230 है महोबा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 230 है महोबा।जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 54 हजार 857 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 24 हजार 738 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर बीएसपी का ही कब्जा है। इस बार भी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के लिए स्थितियां माकूल दिख रही हैं। क्योंकि मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी में दरार पड चुकी है। लिहाजा इसका सीधा फायदा बहुजन समाज पार्टी को मिलने की उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किसका बोलबाला रहता है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के राजनरायण ने समाजवादी पार्टी के सिद्ध गोपाल साहू को हराया था। कांग्रेस के अरिदमन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के बादशाह सिंह रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के राकेश कुमार ने समाजवादी पार्टी के गिरिजा चरण को हराया था। एनएलएचपी के सिद्ध गोपाल साहू तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मनोज चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के सिद्ध गोपाल ने बीएसपी के चंद्र नरायण सिंह को हराया था। बीजेपी के राकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मनोज चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें