मल्हानी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 05:38 PM (IST)

मल्हानी विधानसभा संख्या- 367
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

जौनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 367 है मल्हानी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 33 हजार 683 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 77 हजार 664 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 56 हजार 110 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। लेकिन अपनी दावेदारी बरकरार रख पानी पार्टी के लिए मुश्किल साबित होने वाली है। क्योंकि पार्टी के भीतर जिस प्रकार का माहौल उत्पन्न हुआ और उसके बाद पार्टी दो हिस्सों में तख्सीम हुई, उससे सहज ही जनता में नकारात्मक संदेश गया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पारस नाथ यादव ने निर्दलीय मैदान में आए जागृति सिंह को हराया। बहुजन समाज पार्टी के पाणिनी सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जबकि आरकेएसपी के सुनील सिंह को मात्र 01.55 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें