मांट विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 09:16 PM (IST)

मांट विधानसभा संख्या-82
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मथुरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 82 है मांट। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 86 हजार 964 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 644 है। जबकि महिलाओं की संख्या 1 लाख 28 हजार 282 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सीट पर एक बार विधानसभा चुनाव हुआ। जिसमें राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी को जीत मिली थी। जबकि एआईटीसी के श्याम सुंदर शर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे। अगर इस बार भी सीट से जयंत चौधरी उतरते हैं तो निश्चित तौर पर राष्ट्रीय लोक दल का पलड़ा भारी रहेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किस पार्टी के नुमाइंदे पर विश्वास जताती है।
               
मांट विधानसभा के पिछले परिणाम पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में आरएलडी के जयंत चौधरी ने एआईटीसी के श्याम सुंदर शर्मा को हराया था। बीएसपी के रामपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के प्रणत पाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें