मटेरा विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नज़र

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 11:00 AM (IST)

मटेरा विधानसभा संख्या-284 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बहराइच जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 284 है मटेरा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 66 हजार 769 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 932 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 20 हजार 821है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के याशर शाह ने जीत हासिल की। लेकिन इस कब्जे को बरकरार रख पाना मुश्किल लग रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किसका कब्जा होता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी शुरु कर दी है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव के नतीजे के अनुसार इस सीट पर समाजवादी पार्टी के याशर शाह ने 26.18 फीसदी मत लेकर विजय हासिल की। याशर शाह ने कांग्रेस की अली अकबर को हराया। बीजेपी के पद्मसेन चौधरी 29137 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के इजहार अहमद को चौथे स्थान पर सुंतष्ट करना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें