मऊ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 03:05 PM (IST)

मऊ विधानसभा संख्या- 356
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 356 है मऊ। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 85 हजार 841 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 10 हजार 981 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 74 हजार 846 है। सीट पर अर्से से किसी पार्टी का नहीं बाल्कि माफ़िया से 'माननीय' बने मुख्तार अंसारी का कब्जा रहा है। इस सीट पर हुए पिछले तीन चुनावों में मुख्तार अंसारी का जादू कायम है।हालांकि इस बार पहले मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का विलय समाजवादी पार्टी से होता-होता रहा गया। जिसके बाद अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी में अपनी पार्टी का विलय किया। फिलहाल सीट पर सभी पार्टियां अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। देखना होगा कि इस सीट पर जनता किस पर विश्वास जताती है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में कौमी एकता दल के मुख्तार अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी के भीम राजभर को हरा सीट पर कब्जा जमाया था। समाजवादी पार्टी के अल्ताफ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के अरिजीत को सिर्फ 04.40 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में मुख्तार अंसारी निर्दलीय मैदान में आए और सबको मात दी। मुख्तार अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी के विजय प्रताप को हराया था। वहीं एसबीएसपी के विनोद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के गोपाल को मात्र 02.05 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़े मुख्तार अंसारी ने एसएपी की सीता को हरा सीट पर अपना परचम लहराया। बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद सलीम अंसारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि सीपीआई के इम्तियाज को सिर्फ 04.25 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें