मिलक विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 04:11 PM (IST)

मिलक (SC) विधानसभा संख्या-38
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

रामपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 38 है मिलक। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 7 हजार 708 हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 579 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 117 है। इस सीट पर अभी तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय पाल को जीत मिली थी। इस बार भी सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा दिख रहा था। लेकिन चुनाव के एन वक्त पहले अचानक उपजे पार्टी में विवाद ने रुख मोड़ दिया है। फिलहाल चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
मिलक विधानसभा के पिछले परिणामों पर

16 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय पाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्र पाल सिंह को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के राधेश्याम रहे थे। जबकि 14.39 प्रतिशत वोटों के साथ काशीराम चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें