मिसरिख विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 10:49 PM (IST)

मिसरिख विधानसभा संख्या- 153
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सीतापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 153 है मिसरिख। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 18 हजार 150 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 78 हजार 289 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 39 हजार 848 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को ही जीत मिली है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं है। क्योंकि समाजवादी पार्टी के भीतर दो फाड़ हो चुके हैं। पार्टी के दोनों धड़े चुनाव आयोग पहुंच चुके हैं। इसका सीधा फायदा अन्य दलों को मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। लिहाजा देखना होगा कि इस बार जनता किस पार्टी पर विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रामपाल राजवंशी ने बीएसपी के मनीष कुमार रावत को हराया था। कांग्रेस के राम कृष्णा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के आशीष कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अनूप कुमार ने बीएसपी के गया प्रसाद को हराया था। निर्दलीय उम्मीदवार श्री कृष्ण तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के संदीप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश ने बीएसपी के राकेश सिंह को हराया था। बीजेपी के अवध कुमार सिंह बागी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राम रतन सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें