मोहम्मदाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 01:16 PM (IST)

मोहम्मदाबाद विधानसभा संख्या-378
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गाजीपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 378 है मोहम्मदाबाद।साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 68 हजार 712 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 01 हजार 980 है । जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 66 हजार 724 है। इस सीट पर हुए पिछले तीन चुनावों में से दो विधानसभा चुनावों में मुख्तार अंसारी के सिंगतुल्ला  अंसारी   ने जीत दर्ज की है। जबकि एक बार इस सीट भारतीय जनता पार्टी के कृष्णानंद ने अपना कब्जा किया था। इस बार कौमी एकता दल का   विलय बहुजन समाज पार्टी में हो चुका है और मायावती ने सिंगतुल्ला अंसारी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में कौमी एकता दल के सिंगतुल्ला अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राजेश राय को हरा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। बहुजन समाज पार्टी के विनोद कुमार राय तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के विरेंद्र कुमार को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से लड़े सिंगतुल्ला अंसारी ने जीत पर जीत हासिल की थी। उन्होने भारतीय जनता पार्टी की अलका राय को हराया था। बहुजन समाज पार्टी के विजय शंकर को तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एसबीएसपी के राजमुनी को सिर्फ 02.86 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे 
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कृष्णानंद ने समाजवादी पार्टी के अफजल अंसारी को हरा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। बहुजन समाज पार्टी के संजय को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे विरेंद्र को चौथे स्थान पर रहना पड़ा।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें