मोहनलालगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 04:49 PM (IST)

मोहनलालगंज विधानसभा संख्या- 176
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 176 है मोहनलालगंज। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 20 हजार 671 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 71 हजार 860 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 48 हजार 800 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार समाजवादी पार्टी ने सीट पर कब्जा किया है। जबकि आरएसपीबी के प्रत्याशी को एक बार जीत मिली है। जबकि एक बार निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार पार्टी के लिए चुनौती कठिन है। क्योंकि पार्टी के अंदर दो फाड़ हो चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इस क्षेत्र की जनता किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। 
                  
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के चंद्रा रावत ने बीएसपी के अजय पुष्प रावत को हराया था। जबकि आरएसबीपी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के हर्ष वर्धन शाह चौथे स्थान पर रहे थे। 
                 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में आरएसपीबी के आऱ के चौधरी ने बीएसपी के पूर्णिमा वर्मा को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के संत रावत तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर काग्रेस की रीना चौधरी रही थीं। 
                 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार आर के चौधरी ने समाजवादी पार्टी की आर पी सरोज को हराया था। बीएसपी के परिदीन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एडी ने रामकिशोर चौथे स्थान पर रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें