मुरादाबाद नगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2016 - 03:12 PM (IST)

मुरादाबाद नगर विधानसभा संख्या-28
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मुरादाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 28 है मुरादाबाद नगर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 88 हजार 966 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 13 हजार 416 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 487 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के मोहम्मद युसुफ असारी को जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी के रितेश कुमार गुप्ता को करीब 20 हजार मतों से मात दी थी। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं होगी। क्योंकि पार्टी के भीतर की कलह का जनता के बीच नकारात्मक संदेश गया है। जिससे अन्य पार्टियों के लिए फायदा हो सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी का प्रत्याशी इस सीट पर अपना कब्जा जमाता है।
               

मुरादाबाद नगर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16 वीं विधानसभा यानि साल 2002 के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मोहम्मद युसुफ अंसारी ने बीजेपी के रितेश कुमार गुप्ता को पराजित किया था। बीएसपी के संदीप अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस की फूलवती सैनी रही थी। उन्हें 6.01 फीसदी मत हासिल हुए थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें