मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 05:48 PM (IST)

मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा संख्या- 368
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

जौनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 368 है मुंगरा बादशाहपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अंतर्गत आने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 34 हजार 767 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 80 हजार 781 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 53 हजार 981  है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की सीट पर प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। क्योंकि चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के लिए परेशानियां उनके ही नेताओं ने खड़ी कर दी हैं। लिहाजा अब इसका फायदा बीजेपी को मिलना तय माना जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी का सिक्का सीट पर चल पाता है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीमा ने बहुजन समाज पार्टी के रमेश को हरा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। समाजवादी पार्टी के विनोद कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के ज्वाला प्रसाद को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें