नगीना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 10:24 PM (IST)

नगीना (SC)  विधानसभा संख्या-18
बिजनौर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 18 है नगीना। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 99 हजार 391 है. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 5 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 38 हजार 697 है। सीट पर सपा और बसपा का वर्चस्व रहा है। इन दोनों पार्टियों में यहां प्रमुख लड़ाई है। इस बार कौन होगा इस सीट पर विजेता, ये तो विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही पता चलेगा, लेकिन जनता के बीच पिछले विधानसभा चुनावों में सपा अपेक्षाकृत ज्यादा लोकप्रिय रही है. सपा को पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार जीत हासिल हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस बार जनता इन दोनों पार्टियों पर ही विश्वास जताती है या फिर बीजेपी को नोटबंदी का फायदा मिलता है। 

               
नगीना विधानसभा के पिछले परिणामों पर नजर
16वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर सपा के मनोज कुमार पारस ने जीत हासिल की थी. उन्होंने बीएसपी की ओमवती देवी को परास्त किया था। बीजेपी तीसरे स्थान पर रही थी। इस चुनाव में सपा के प्रत्याशी को 46.04 प्रतिशत वोट मिले थे।

               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा यानि साल 2007 के चुनावों में यहां से बीएसपी की ओमवती देवी विजयी रही थीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पारस को पराजित किया था। बीजेपी के लवकुश कुमार 16.94 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा यानि साल 2002 के विधानसभा चुनावों में सपा की ओमवती को जीत मिली थी। उन्होंने बीएसपी के मनोज कुमार पारस को हराया था। जबकि बीजेपी के चंद्र पाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। चौथे स्थान पर इंडियन नेशनल लोक दल के यादराम रहे थे।

               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें