नौतनवा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 04:11 PM (IST)

नौतनवा विधानसभा संख्या- 316
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

महाराजगंज जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 316 है नौतनवा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 06 हजार 732 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 062 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 670 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार कांग्रेस ने चुनाव से सामजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है और चुनाव पर इसका व्यापक असर पड़ने की संभावनाएं हैं। लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर जनता को साथ किस पार्टी को मिलता है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कौशल किशोर ने समाजवादी पार्टी के अमन मणि त्रिपाठी को हरा सीट पर अपनी बादशाहत कायम की थी । बहुजन समाज पार्टी के सदा मोहन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीस पार्टी के भीमसेन सिंह को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें