ओबरा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 01:28 PM (IST)

ओबरा विधानसभा संख्या- 402
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सोनभद्र जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा संख्या 402 है ओबरा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 85 हजार 228 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 64 हजार 642 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 20 हजार 574 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार भी बहुजन समाज पार्टी के लिए सीट पर दावेदारी की संभावना ज्यादा है। क्योंकि इस बार विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। साफ है कि इसका सीधे तौर पर फायदा अन्य दलों को मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताती है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले  विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के सुनील कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र प्रसाद शास्त्री को हरा सीट पर कब्जा जमाया था। वहीं निर्दलीय मैदान में उतरे में अनिल सिंह को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि कांग्रेस के राजनरायण सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें