उरई विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 02:25 PM (IST)

उरई विधानसभा संख्या-221
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

जालौन जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 221 है उरई। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 4 लाख 11 हजार 457 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 78 हजार 929 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 32 हजार 524 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल समाजवादी पार्टी के दयाशंकर सीट पर विधायक हैं। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं है। क्योंकि पार्टी के अंदर चुनाव से पहले दो हिस्से हो चुके हैं। और इसका सीधा फायदा अन्य दलों को मिलने की उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन सी पार्टी बाजी मारती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा
चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के दयाशंकर ने बीएसपी के सत्येंद्र प्रताप सिंह को हराया था। बीजेपी के गौरीशंकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के डॉ रामादीन चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के विनोद चतुर्वेदी ने बीएसपी के सुरेश तिवारी को हराया था। जेडीयू के सुरेश कुमार निरंजन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के शोहराब खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के बाबू राम ने कांग्रेस के विनोद चतुर्वेदी को हराया था। बीएसपी के शोहराब खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के अकबर अली रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें