पटियाली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 02:18 PM (IST)

पटियाली विधानसभा संख्या-102
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कासगंज जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 102 है पटियाली। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 6 हजार 382 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 70 हजार 985 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 35 हजार 392 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी की नजीवा खान जीनत ने जीत दर्ज की थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए कठिन लड़ाई होगी क्योंकि जिस प्रकार का हाईवोल्टेज ड्रामा जनता ने चुनाव से पहले देखा। जनता कतई नहीं चाहेगी कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में मत का इस्तेमाल किया जाए। साफ है सपा की आपसी लड़ाई का फायदा अन्य दलों को मिलेगा।
               
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी की नजीवा खान जीनत ने बीएसपी के सूरज सिंह शाक्य को हराया था। एमडी के श्याम सुंदर गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के राजेंद्र सिंह चौहान चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें