पयागपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 11:41 AM (IST)

पयागपुर विधानसभा संख्या-287
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बहराइच जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 287 है पयागपुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या कुल 3 लाख 3 हजार 750 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 053 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 34 हजार 697 है। पयागपुर सीट 2008 में अस्तित्व में आयी। जिसके बाद 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया था। लेकिन देखना यह होगा कि क्या इस सीट पर कांग्रेस अपने कब्जे को बरकरार रख पाती है या नहीं। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी शुरु कर दी है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए। इस चुनाव में कांग्रेस के मुकेश श्रीवास्तव ने बीएसपी के अजीत प्रताप सिंह को हराकर जीत हासिल की।वहीं सपा के अरुण वीर सिंह 33185 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बीजेपी के सुभाष त्रिपाठी को 11.84 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर सुतंष्ट करना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें