पीलीभीत विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 09:08 PM (IST)

पीलीभीत विधानसभा संख्या-127
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

पीलीभीत जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 127 है पीलीभीत। यह जिले की सदर सीट भी है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 40 हजार 50 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 82 हजार 86 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 57 हजार 951 है। इस विधानसभा सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी के कब्जा रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा है। लेकिन इस बार पार्टी को चुनावों में नुकसान हो सकता है। क्योंकि पार्टी के भीतर दो फाड़ हो चुके हैं। अखिलेश और मुलायम के धंडे अलग हो गए हैं। लिहाजा इस फूट का फायदा सीधे तौर पर अन्य दलों को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस अंतर्कलह का फायदा कौन सी पार्टी को होता है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के रियाज अहमद ने बीएसपी के संजय सिंह गंगवार को हराया था। बीजेपी के सत्यापाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीइसीपी के आजम मीर खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रियाज अहमद ने बीजेपी के बीके गुप्ता को हराया था। बीएसपी के हेमराज वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राजराय चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रियाज अहमद ने बीजेपी के बीके गुप्ता को हराया था। कांग्रेस के राजराय सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के गिरिजा शंकर चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें