पिपराइच विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 05:17 PM (IST)

पिपराइच विधानसभा संख्या- 321
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सख्या 321 है पिपराइच। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 34 हजार 828 है। जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 89 हजार 267 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 549 है। इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हर बार अलग पार्टी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की राजवती ने जीत हासिल की थी। तो  2007 में हुए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने सीट पर कब्जा जमाया था। इस बार सीट पर कौन कब्जा जमाएगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना होगा कि जनता किस पार्टी के नुमाइंदे पर मेहरबान होती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की राजमती ने बहुजन समाज पार्टी के जितेंद्र को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के राधेश्याम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एसबीएसपी के प्रत्याशी दिलदार हुसैन चौथे स्थान पर रहे।
                 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के जमुना निषाद ने निर्दलीय लड़े जितेंद्र कुमार जायसवाल को हरा अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी के राधेश्याम सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के दीपक कुमार को चौथे स्थान पर ही रहना पड़ा था।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़े जितेंद्र कुमार ने एबीएचएम के दीपक कुमार अग्रवाल को हराया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी के देवेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के केदारनाथ सिंह को चौथे स्थान पर ही रहना पड़ा था।
                 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें