प्रतापगढ़ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2017 - 11:29 AM (IST)

प्रतापगढ़ विधानसभा संख्या- 248
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
  
प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 248 है प्रतापगढ़। यह जिले की सदर सीट भी है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 7 हजार 47 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 66 हजार 157 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 881 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन समाजवादी संग्राम के बाद इस बार क्या होता है, यह भविष्य के गर्भ में है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। और अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में जुटी है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के नागेंद्र सिंह मुन्ना ने बीएसपी के संजय को हराया था। बीजेपी के हरिप्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के अनीस सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के संजय ने समाजवादी पार्टी के हाजी अब्दुल सलाम को मात दी थी। बीजेपी के हरिप्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अनिल प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के हरिप्रताप सिंह ने अपना दल के अब्दुल सलाम को शिकस्त दी थी। समाजवादी पार्टी की ऊषा सिंह तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि बीएसपी के संजय चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें