रामपुर कारखाना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 01:26 PM (IST)

रामपुर कारखाना विधानसभा संख्या- 339
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

देवरिया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 339 है रामपुर कारखाना । साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 36 हजार 988 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 85 हजार 344 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 627 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद महज एक बार चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के चौधरी फासिहा बशीर ने जीत दर्ज की थी। इस बार इस सीट पर किसकी विजय होगी, ये तो चुनाव के नतीजों के बाद ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल इस सीट पर सभी पार्टियों ने अपनी कश्मकश तेज कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी पर मेहरबान होती है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के चौधरी फासिहा बशीर ने निर्दलीय मैदान में उतरे में गृजेश शाही को हराया था। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के राजाराम रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के राजीव को सिर्फ 09.82 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें