रसूलाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 04:59 PM (IST)

रसूलाबाद विधानसभा संख्या- 205
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कानपुर देहात जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 205 है रसूलाबाद। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 84 हजार 141 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 25 हजार 759 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए स्थितियां माकूल नहीं हैं। क्योंकि पार्टी के भीतर चुनाव से पहले ही दो फाड़ हो चुके हैं। जिससे जनता में नकारात्मक संदेश गया है। साफ है कि इसका सीधा फायदा अन्य दलों को मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार पर जनता विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के शिवकुमार बेरिया ने बीएसपी की निर्मला शंखवार को हराया था। बीजेपी की कमल रानी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस के ओम प्रकाश चौथे स्थान पर रहे थे।
                 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें