रॉबर्टसगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 01:25 PM (IST)

रॉबर्टसगंज विधानसभा संख्या- 401
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सोनभद्र जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 401 है रॉबर्टसगंज। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 74 हजार 324 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 023  है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार 301 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली थी। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। जिसे बरकरार रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। सीट पर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का नुमाइंदा जीत हासिल करता है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अविनाश ने बहुजन समाज पार्टी के रमेश सिंह को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के जय प्रकाश चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस के कृष्ण प्रताप को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के सत्यनारायण ने समाजवादी पार्टी के मुन्ना को हरा सफलता हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के तीर्थराज तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि जीजीपी के अरुण कुमार को सिर्फ 07.41 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पड़ा था।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के परमेश्वर ने बहुजन समाज पार्टी के रामचंद्र त्यागी को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के सुबेदार प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे है। जबकि बीकेडी के हरिप्रसाद को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें