सफीपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2017 - 09:29 PM (IST)

सफीपुर विधानसभा संख्या- 163
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

उन्नाव जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 163 है सफीपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 89 हजार 234 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 62 हजार 422 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 26 हजार 807 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में लगातार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए स्थितियां कतई माकूल नहीं है। क्योंकि जैसे हालात हैं, उसमें समाजवादी पार्टी चुनाव तक आपस में ही संभल जाए, यह ही बहुत बड़ी बात होगी। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताती है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के सुधीर कुमार ने बीएसपी के रामबरन को हराया था। बीजेपी के राधे श्याम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मनीष कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के सुधीर कुमार ने बीएसपी के मनीष कुमार को हराया था। बीजेपी के बाबू लाल कुरील तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अनिल सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुंदर लाल ने बीएसपी के रामबरन को मात दी थी। बीजेपी के ओमप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय बाबूलाल कुरील चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें