सकलडीहा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 01:46 PM (IST)

सकलडीहा विधानसभा संख्या- 381
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

चंदौली जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा संख्या 381 है सकलडीहा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 94 हजार 992 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 63 हजार 668 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 316 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी सुशील सिंह को जीत मिली थी। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में निर्दलीय मैदान में आए सुशील सिंह ने सभी पार्टी के प्रत्याशी को मात दे सीट पर अपना कब्जा जमाया था। समाजवादी पार्टी के प्रभु नारायण यादव दूसरे स्थान  पर रहे थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के राम बिहारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के शशिकांत को चौथे स्थान पर रहना पड़ेगा।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें