सांडी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 11:57 PM (IST)

सांडी विधानसभा संख्या-158
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

हरदोई जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 158 है सांडी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 96 हजार 94 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 983 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 30 हजार 107 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर अपनी साख बचाना आसान नहीं होगा। क्योंकि पार्टी भीतरघात के उस दौर से गुजर रही है, जहां लड़ाई घर से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पहुंच चुकी है। लिहाजा इसका फायदा अन्य दल उठाने की जुगत में है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किसके पक्ष में जनता का रुझान आता है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राजेश्वरी ने बीएसपी के वीरेंद्र कुमार को हराया था। कांग्रेस के ओमेंद्र कुमार वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के रामगोपाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें