संडीला विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2017 - 09:01 PM (IST)

संडीला विधानसभा संख्या- 161
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

हरदोई जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 161 है संडीला। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 8 हजार 852 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71 हजार 868 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 36 हजार 970 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल समाजवादी पार्टी का सीट पर कब्जा है। लेकिन इन चुनावों से पहले पार्टी में हुए दो फाड़ ने ये साफ कर दिया है कि सियासी नुकसान उठाना पड़ेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर क्षेत्र की जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर भरोसा जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के कुंवर महाबीर सिंह ने बीएसपी के अब्दुल मन्नान को हराया था। आरएलएम ने मनोज कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के इसरत रसूल चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के अब्दुल मन्नान ने समाजवादी पार्टी के श्री मति इसरत रसूल को हराया था। बीजेपी के सुरेंद्र कुमार दुबे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सैफी अहमद चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के अब्दुल मन्नान ने समाजवादी पार्टी के कुंवर वीरेंद्र सिंह को हराया था। बीजेपी के कुंवर महावीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की उमा त्रिपाठी चौथे स्थान पर रही थीं।
               

 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें